जनपद बहराइच से ताजा मामला महिला वरिष्ठ पत्रकार पिंकी सिंह के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला
जनपद बहराइच से ताजा मामला महिला वरिष्ठ पत्रकार पिंकी सिंह के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश की सरकार में पत्रकार सुरक्षित नहीं
मामला
उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच तहसील कैसरगंज थाना हुजूरपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है
कुछ दबंग अपने दबंगई से नहीं आ रहे बाज कर दिया पत्रकार के परिवार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला य पूरा मामला इस प्रकार से, दिनांक13/3/2025 को रात लगभग 9:00 की य पूरी घटना है पत्रकार , पिंकी सिंह के लड़के सूयांश सिंह के ऊपर, कुछ दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर रात में जान से मारने की कोशिश में एकजुट होकर धारदार हथियार से वार कर दिया कुल्हाड़ी से जिससे सूर्यांश लहूलुहान होकर धरती पर गिर पड़ा सूचना होते ही पत्रकार पिंकी सिंह व उनके परिवार के कुछ लोग मौके पर पहुंच कर और तुरंत थाना हुजूरपुर पुलिस को सूचना दी थाना हुजूरपुर की पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित पक्ष को डॉक्टरी के लिए अस्पताल रवाना कर दिया और मुकदमा भी पंजीकृत किया मगर हल्की धाराओं में मुकदमा लिखा जैसे कि अपराध संख्या 0068/25 धारा 115 /2/151/3/ मैं अभियोग पंजीकृत करते हुए अपराधियों का संरक्षक बढ़ा दिया गया जिस पत्रकार के परिवार को अलनिया तौर पर जानलेवा धमकियां दी जा रही है जिससे आज दिनांक 18/3/2025 पीड़ित पत्रकार पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच से मिलकर के अपने साथ होने वाली घटना के बारे में पूरा मामला अवगत कराया हुजूरपुर की पुलिस गंभीर धाराओं की बात को कहकर एक हफ्ते तक पत्रकार को दौड़ते रहे जिससे पत्रकार पिंकी सिंह व उनके परिवार को घर से निकलना है दुश्वार ऐसे परिस्थित को देखते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हम सभी पत्रकार भाइयों का विनम्र निवेदन है भारत के चौथा स्तंभ की मर्यादा को रखते हुए विपक्षियों पर कार्रवाई करवाने की कृपा करें उत्तर प्रदेश सरकार में आखिरकार पत्रकारों के साथ क्या हो रहा है बहराइच में भी जानलेवा पत्रकारों के परिवारों पर होने लगे पत्रकार कैसे रहेगा सुरक्षित किस प्रकार से करेगा कवरेज दबंग किसकी शय पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देते हैं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें