बहराइच में तेंदुएं ने फिर से एक मासूम 6 वर्षिय बच्ची को बनाया अपना निवाला*

*बहराइच में तेंदुएं ने फिर से एक मासूम 6 वर्षिय बच्ची को बनाया अपना निवाला*

लगातार दूसरे दिन जंगल से निकल आबादी के बीच पहुंच ग्रामीण के घर से बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ 


ताजा मामला मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम चंदनपुर का है। जहां मोतीपुर वन रेंज के जंगल से काफी दूर स्थित ग्राम चंदनपुर के मजरा कलंदरपुर मे आबादी के बीच पहुंच तेंदुए ने गांव निवासी देवतादीन यादव की लगभग 6 वर्षीय पुत्री अंशिका को घर से उठा ले गया। प्राप्त सूचना के अनुसार रविवार की देर रात लगभग 8:30 बजे घटना उस समय घटी जब बच्च्ची अपने पिता के साथ घर में बैठी थी। अचानक लाइट जाने से अंधेरे का फायदा उठा तेंदुआ झपट्टा मार बच्ची को उठाकर पास स्थित खेतों की तरफ चला गया। पिता की चीख-पुकार सुन दौड़े आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाते वहां का लगाते हुए बच्ची को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन अभी तक बच्ची का कहीं भी पता नहीं चल सका है। मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना देने पर नानपारा क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव दो थाने की पुलिस और मोतीपुर रेंज वनविभाग की टीम पहुँची

बहराइच से अनुज जायसवाल की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमीन व्यवसाई लाईक अहमद से दबंग ने दबंगई से मांगे 13लाख न देने पर लगाया फर्जी आरोपपीड़ित व्यवसाईएसपी से लगाई न्याय की गुहार

जनपद बहराइच से ताजा मामला महिला वरिष्ठ पत्रकार पिंकी सिंह के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला

ज़िला पंचायत सदस्य वार्ड वार्ड नंबर 14 प्रत्याशी