रुपईडीहा बहराईच। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्तओं ने बताया कि नरेनापुर रामपुर हुसैन बॉक्स गांव में रहने वाले घुमंतू

*घुमंतू प्रवृत्ति के 11 लोगों ने हिंदू धर्म से क्रिश्चियन धर्म में पठानकोट में किया था धर्म परिवर्तन* *घुमंतू प्रवृत्ति के लोगों की आर्थिक दशा खराब होने की वजह से किया था धर्म परिवर्तन* रुपईडीहा बहराईच। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्तओं ने बताया कि नरेनापुर रामपुर हुसैन बॉक्स गांव में रहने वाले घुमंतू प्रवृत्ति के लोगों ने कुछ वर्षों पूर्व अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है जानकारी के अनुसार जब मीडिया कर्मी नरेनापुर गांव में इन घुमंतू व्यक्तियों से मिले तो बक्सा राम पुत्र जगू ने बताया कि पंजाब में जब काम करने गए थे तो वहां पठानकोट में उन्होंने एक पादरी को अपनी समस्या बताएं की दैनिक जीवन में उनके पास काफी समस्याएं हैं घर नहीं है राशन कार्ड नहीं है पैसो का अभाव रहता है तो पादरी ने इन सब चीजों की पूर्ति करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की बात कही और उन्होंने हम 11 व्यक्तियों का धर्म परिवर्तन करवा दिया वहां तब से हम लोग ईसाई धर्म के अनुसार प्रार्थना के लिए रविवार को गिरजाघर में जाया करते थे धर्म परिवर्तन करने के बाद भी मुझे उन सब चीजों की कमी बनी रही जिन सब चीजों की पूर्ति के लिए हमने धर्म परिवर्तन किया था हमें किसी भी प्रकार का कोई लाभ परिवर्तन के बाद नहीं मिला इसलिए जग्गू शंकर, वक्ता राम, आरती, सुनीता, कमलेश, भंवरा, पंजीरी, गुलजार, सूरत आदि लोग यह चाहते हैं कि अब हिंदू धर्म में आ जाए क्योंकि हमारा उद्देश तो क्रिश्चियन बनने के बाद भी पूरा नहीं हुआ वहीं दूसरी ओर इन लोगों ने यह भी बताया कि सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ना हम लोगों को आवास मिल रहा है ना हम लोगों को राशन मिलता है हम मतदान केवल मताधिकार का प्रयोग भर कर पाते हैं और सरकार की जो योजनाएं हैं इससे हम लोगों को दूर रखा जाता है उन लोगों ने मांग की है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जमीन व्यवसाई लाईक अहमद से दबंग ने दबंगई से मांगे 13लाख न देने पर लगाया फर्जी आरोपपीड़ित व्यवसाईएसपी से लगाई न्याय की गुहार

जनपद बहराइच से ताजा मामला महिला वरिष्ठ पत्रकार पिंकी सिंह के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला

ज़िला पंचायत सदस्य वार्ड वार्ड नंबर 14 प्रत्याशी